August 20, 2026

भीषण सड़क हादसा: श्मशान घाट जा रहे 18 लोगों की मौत, खड़े ट्रक से टकराया शव वाहन

KOL

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में शनिवार रात हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब उत्तर 24 परगना के बगदा से शव को लेकर 20 से अधिक लोग नवद्वीप श्मशान घाट की ओर जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि हंसखली थाना क्षेत्र के फूलबाड़ी में शव वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक हादसा घने कोहरे और वाहन की तेज रफ्तार के कारण हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की जांच चल रही है।



You may have missed