July 9, 2026

बॉलीवुड में कोरोना का कहर: काजोल की बहन तनीषा हुई कोरोना पॉजिटिव

TANISHA MUKHERJEE

देश और दुनिया भर में फैले कोविड ने 2 साल से सबकी जिंदगी में तबाही मचा दी थी.हर क्षेत्र में काम काज से लेकर जनहानि ने लोगों को तोड़ कर रख दिया था .इस माहमारी की मार से बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों ने इस दुनिया से अलविदा कहा था. जैसे तैसे अब इस महामारी से देश उभरने लगा था और लोगो की जिंदगी पटरी पर लौटने लगी ही है कि एक बार फिर कोरोना बॉलीवुड में पैर पसारने लगा है जिसकी चपेट में बॉलीवुड एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी (Tanishaa Mukerji) आई हैं.


तनीषा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
काजोल के बहन तनीषा मुखर्जी (Tanishaa Mukerji) ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर जानकारी दी कि वो कोविड पॉजीटिव हो गई हैं.उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘सभी को हाय, मैं कोविड पॉजिटिव पाई गई हूं और जरूरत के मुताबिक आईसोलेटेड रहूंगी.’ तनीषा की ये स्टोरी देख उनके फैंस भी खासे परेशान हो गए हैं सभी लोग तनीषा के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.वहीं हाल ही में अभिनेता कमल हासन भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. कमल हासन इस समय अस्पताल में भर्ती हैं.उनके लिए प्रार्थनाओं का दौर जारी है.

तनिशा का करियर रहा फ्लॉप
जहां तनीषा मां तनुजा अपने जमाने की टॉप एक्ट्रेस रहीं हैं और बड़ी बहन काजोल ने भी बॉलीवुड में खास जगह बनाई है वहीं तनीषा का एक्टिंग करियर फ्लॉप रहा है.

2003 में बॉलीवुड डेब्यू करने वाली तनीषा ने नील एन निक्की, सरकार, सरकार राज और टैंगो चार्ली जैसी कई फिल्मों मुख्य भूमिका निभाई है.लेकिन वो अपने काम से खास इंप्रेस नहीं कर पाईं. काफी टाइम उन्होंने अभिनय की दुनिया से दूरी बनाए हुई थी लेकिन अब वो एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की तैयारी में हैं. वे दिसंबर में रिलीज हो रही फिल्म ‘कोडनेम अब्दुल’ में नजर आएंगी.

बिग बॉस का रह चुकी हैं हिस्सा
तनीषा बेशक एक्टिंग से अपनी पहचान नहीं बना सकी लेकिन इंडिया के सबसे पॉपुलर रियल्टी शो बिग बॉस 7 में एक्टर अरमान कोहली के साथ डेट करने को लेकर काफी चर्चा में रही थीं.दोनो के लव सीक्वेंस ने शो को काफी हाई टीआरपी दी थी हालांकि उनकी बहन काजोल और जीजा अजय देवगन ने इस रिश्ते पर आपत्ति जताई थी.ऐसे में शो से बाहर आने के बाद तनीषा का अरमान से कुछ समय बाद ही ब्रेकअप हो गया था. जिसकी वजह अरमान का गुस्सा और झगड़ा बताया गया.


You may have missed