June 5, 2026

बोल्डनेस की वजह से ट्रोल हुईं बॉलीवुड अभिनेत्रियां, कई एक्ट्रेस ने तो पार की बोल्डनेस की सारी हदें

anan

वेडिंग सीजन में बॉलीवुड अभिनेत्रियों का बोल्ड अंदाज सुर्खियों में है। आलिया भट्ट और अनन्या पांडे के इन्फिनिटी ब्लाउज पहनने के साथ ही एक बार फिर अभिनेत्रियों के बोल्ड ब्लाउज पर चर्चा शुरू हो गई है। इससे पहले भी कई बॉलीवुड अभिनत्रियों ने अपने सेक्सी अवतार से फैन्स को हैरान किया है। कई एक्ट्रेस ने बिना ब्लाउज के साड़ी पहनकर बोल्डनेस की हदें पार की हैं।


आलिया भट्ट का इन्फिनिटी ब्लाउज रहा सुर्खियों में
आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी फ्रेंड अनुष्का रंजन कपूर और आदित्य सील की संगीत सेरेमनी में मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लाइम ग्रीन कलर का लहंगा पहना था। इस लहंगे की खासियत था इसका ब्लाउज। आलिया भट्ट ने इन्फिनिटी ब्लाउज पहना था, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र तो बना ही, इसे लेकर अभिनेत्री को खूब ट्रोल भी किया गया। एक यूजर ने आलिया के ब्लाउज पर कमेंट किया कि जल्दी में उन्होंने उल्टा ब्लाउज पहन लिया है।

वेडिंग फैशन में फिर लौटा ट्राइबल ट्रेंड
फैशन डिजाइनर श्रुति संचेति इन्फिनिटी ब्लाउज के बारे में बताते हुए कहती हैं कि गुजरात, झारखंड, छत्तीसगढ़ की ट्राइबल महिलाएं ऐसे ब्लाउज पहनती थीं। फैशन बार-बार लौटकर आता है इसलिए ये ट्रेंड भी लौट आया है। ट्राइबल महिलाओं पर ये ब्लाउज अच्छे लगते हैं, लेकिन आम महिलाओं के लिए ये फैशन कैरी करना आसान नहीं है।

स्लिम-फिट और स्टाइलिस्ट महिलाएं ही ऐसे ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। इस स्टाइल के गाउन भी अच्छे लगते हैं, लेकिन इन्हें पहनने के लिए टोन्ड बॉडी चाहिए। युवा महिलाएं इन्फिनिटी ब्लाउज पहन सकती हैं, लेकिन पहनते समय इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि आप इसे किस फंक्शन में पहन रही हैं।

अनन्या पांडे का सेंसुअल लुक
आलिया भट्ट की तरह अनन्या पांडे भी अपने बोल्ड पहनावे के लिए जानी जाती हैं और वो ऐसे आउटफिट्स को बहुत अच्छी तरह कैरी करती हैं। अनन्या की खासियत है कि वो वेस्टर्न आउटफिट जितनी खूबसूरती से पहनती हैं, देसी लुक में भी वो उतनी ही स्टनिंग दिखती हैं। आलिया की तरह अनन्या पांडे ने भी मनीष मल्होत्रा का इन्फिनिटी ब्लाउज पहनकर एक नया ट्रेंड सेट किया है।

जाह्नवी कपूर का बिंदास अंदाज
बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस में जाह्नवी कपूर भी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। जाह्नवी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं और फैन्स को उनका ये बिंदास अंदाज पसंद आता है।

बार-बार वायरल हुआ देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का बोल्ड लुक
प्रियंका चोपड़ा अपनी शानदार एक्टिंग और बोल्ड पहनावे के लिए जानी जाती हैं। प्रियंका ने एक फोटो शूट के लिए खूबसूरत गोल्डन साड़ी पहनी, लेकिन साड़ी के साथ ब्लाउज नहीं पहना।

देसी गर्ल का ये हॉट लुक खूब सुर्खियों में रहा। फैन्स ने ये तक कह दिया कि ये हमारी संस्कृति नहीं है प्रियंका का बोल्ड साड़ी लुक तो पॉपुलर है ही, उन्होंने कई मौकों पर इतने बोल्ड कपड़े पहने हैं, जिनके लिए फैन्स ने उन्हें ट्रोल किया।

सेक्सी लुक के लिए जानी जाती हैं मलाइका अरोड़ा
मलाइका का सेक्सी लुक हमेशा चर्चा में रहता है। पर्सनल लाइफ में भी पिछले कुछ समय से अरबाज खान से अपने तलाक और अर्जुन कपूर के साथ अफेयर को लेकर मलाइका सुर्खियों में रही हैं।

सारा अली खान का ट्रांसफॉर्मेशन
कभी अपने 96 किलो वजन को लेकर जानी जाने वाली सारा अली खान से अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सबको चौंका दिया। सारा अली खान ने जब मनीष मल्होत्रा का ट्रांसपेरेंट बैक वाला सेक्सी ब्लाउज पहना, तो उन्हें भी बुरी तरह ट्रोल किया गया। कुछ यूजर्स कमेंट में यहां तक लिख दिया कि ये ब्लाउज शरीर पर चिपका कैसे है।

नोरा फतेही का ज्वेल्ड लुक
बॉलीवुड की डांसिंग डॉल नोरा फतेही अपने लाजवाब डांस मूव्स और सेक्सी अवतार के लिए जानी जाती हैं। नोरा ने अबु जानी संदीप खोसला का ज्वेल्ड ब्लाउज पहनकर खूब सुर्खियां बटोरी। फैशन शो में दर्शकों को उनका ये क्लासी लुक पसंद आया।

उर्वशी रौतेला का साड़ी लुक
अपने बोल्ड अंदाज के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का साड़ी लुक भी कम ग्लैमरस नहीं होता। सोशल मीडिया पर उर्वशी को अपनी बोल्डनेस के लिए जितनी तारीफें मिलती हैं, उतना ही ट्रोल भी किया जाता है।

नागिन मौनी रॉय की कातिल अदा
मौनी रॉय की फिटनेस और खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। प्रियंका चोपड़ा की तरह जब मौनी ने भी बिला ब्लाउज के साड़ी पहनी, तो उन्हें भी खूब ट्रोल किया गया।


You may have missed