April 22, 2026

Chhattisgarh Weather update: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, यहां पारा 8 डिग्री के करीब

IMG_20211130_134311

रायपुर. Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में दो-तीन दिनों से ठंड में वृद्धि हुई है। रायपुर में दो दिन में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री गिरकर 16 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं रविवार को जशपुर में 8.3 डिग्री तक पारा पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे कम था।


मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार प्रदेश में उत्तर से ठंडी हवा आने के कारण प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान में अगले दो दिनों में विशेष परिवर्तन नहीं होगा किंतु न्यूनतम तापमान में अगले 2 दिनों में दो से 3 डिग्री की गिरावट संभावित है। इसके कारण जशपुर-कोरिया इलाके में सुबह हल्का कोहरा छाने की संभावना है।

रायपुर में भी शाम के बाद ठंड बढ़ गई है, जो सुबह तक रहती है। लोगों को धूप अच्छी लगने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अभी चार-पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होगी। इससे ठंड में और वृद्धि होगी।


You may have missed