Darling Pyar Jhukta nahi : प्रदेश के सिनेमाघरों में एक बार फिर अनिकृति चौहान और मन कुरैशी की जोड़ी ने मचाया धमाल, ‘डार्लिंग प्यार झुकता नहीं’ फिल्म को पहले ही दिन मिला दर्शकों का प्यार
रायपुर: Darling Pyar Jhukta nahi: आए हम बाराती से बतौर अभिनेत्री फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली सुपरस्टार अनिकृति चौहान आज छालीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्री है। साल 2019 में आई फिल्म हंस झन पगली फंस जाबे में सुपरस्टार मन कुरैशी, सुपरस्टार अनिकृति चौहान की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस में अब तक की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुईं। मन कुरैशी-अनिकृति की जोड़ी को दर्शकों ने आई लव यू, प्रेम सुमन में भी काफ़ी पसंद किया था।


लगभग 2 साल बाद गोल्डन ड्रीम प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म डार्लिंग प्यार झुकता नहीं (Darling Pyar Jhukta Nahi) में फिर से सुपरस्टार अनिकृति चौहान, सुपरस्टार मन कुरैशी की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को देखने को मिलेगी। इस फिल्म की निर्मात्री भारती वर्मा और निर्देशन बी ए फस्ट ईयर, सेकंड ईयर और बेनाम बादशाह जैसे सुपरहिट फिल्मों के निर्देशक प्रणव झा ने किया है।
बता दें कि फिल्म डार्लिंग प्यार झुकता नहीं (Darling Pyar Jhukta Nahi) 3 दिसंबर से प्रदेश के सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो गई है। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन करीब 60 प्रतिशथ एडवांस बुकिंग हुई। फिल्म के पहले ही दिन दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा हैं।

