April 23, 2026

युवक को फिल्मी स्टाइल में करतब दिखाना पड़ा महंगा: पानी की टंकी से गिरा नीचे, हालत गंभीर

IMG_20211203_184242

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक युवक को फिल्मी स्टाइल में करतब दिखाना महंगा पड़ गया. शिवपुरी के एक ग्रामीण इलाके में एक लड़का पानी की टंकी पर चढ़कर करतब दिखा रहा था. उसी दौरान पैर फिसलने की वजह से वह टंकी से नीचे गिर गया. गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खराब हालत को देखते हुए उसे शिवपुरी अस्पताल से ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया है. लड़के के टंकी (Boy Fall Down From Water Tank) से गिरने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.


ग्रामीणों का कहना है कि अशोक नाम के लड़के को वीडियो बनाने का बहुत शोक है. उसे पहले भी इस तरह के वीडियो बनाते देखा जा चुका है. स्थानीय लोगों के मुताबिक फेमस होने के लिए वह टंकी (Water Tank) पर चढ़कर करतब दिखा रहा था. उसी दौरान वह कई फीट नीचे गिर गया. गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिसके बाद उसे ग्वालियर (Gwalior Hospital) रेफर कर दिया गया. लोगों का कहना है कि उसके परिवार के लोग उसे पहले भी इस तरह की हरकत न करने के लिए समझा चुके हैं. लेकिन वह किसी की भी बात नहीं मानता था.

वीडियो बनवाने के चक्कर में नीचे गिरा युवक
टंकी से नीचे गिरने वाला अशोक राठौर शिवपुरी जिले के लुधावली का रहने वाला है. स्टंट का शौकीन अशोक 30 नवंबर की सुबह स्टंट करने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा था. लेकिन उस दौरान उसकी पत्नी मौके पर पहुंचकर उसे वापस ले गई. दोपहर को वह फिर से पानी की टंकी पर चढ़ गया. इसी दौरान नीचे खड़े लोग उसका वीडियो बनाने लगे. वीडियो बनवाने के चक्कर में उसका पैर फिसल गया. बैलेंस बिगड़ने की वजह से वह नीचे जमीन पर आ गिरा. यह घटना भी वीडियो बना रहे लोगों के कैमरों में कैद हो गई.

पानी की टंकी पर दिखा रहा था स्टंट
अशोक के टंकी से गिरने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अशोक पहले टंकी के ऊपर जाता है. उसके बाद वह फिसलता हुआ नीचे आता है. यहां से उसने नीचे पांव रखने की कोशिश की. लेकिन पैर का बैलैंस अचानक बिगड़ गया और वह नीचे आ गिरा. स्थानीय लोगों का कहना है कि फेमस होने के लिए वह अक्सर स्टंट करता है. लेकिन इस बार वह फिसलकर नीचे गिर गया. जिसकी वजह से उसे बहुत चोट लगी है. बेहोशी की हालत में उसे पहले शिवपुरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन हालत खराब होता देख उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया.


You may have missed