April 19, 2026

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के जेठालाल’ बनने वाले हैं ससुर, शादी में शामिल नहीं होंगी ‘दयाबेन’!

jethaa

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)’ टीवी का वो शो है, जो पिछले 13 सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा हैं. इस शो ने अपनी स्टार कास्ट को दुनियाभर में मशहूर कर दिया है. ‘जेठालाल (Jethalal)’ को लोग जितना प्यार करते हैं, उतना ही प्यार शो के ‘पोपटलाल’, ‘चंपक लाल’, ‘तारक मेहता’, ‘गोगी’, ‘टप्पू’ सहित शो के अन्य कास्ट को मिलता है. अगर आप भी शो को देखते हैं और शो के साथ कास्ट की रियल लाइफ से अपडेट रहना चाहते हैं, तो खबर आपके लिए है. दिलीप जोशी (Dilip Joshi) यानी ‘जेठालाल’ के घर शहनाईयां बजने वाली हैं. जल्द वह ससुर (Dilip Joshi will become Father-in-law) बनने वाले हैं.


दिलीप जोशी के घर बजेगी शहनाई
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)’ के फैंस के खुशखबरी है. इस महीने वह अपनी बेटी नियति जोशी के हाथ पीले करने वाले हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिलीप जोशी (Dilip Joshi) इसी 11 दिसंबर को अपनी बेटी की शादी करके वो ससुर बनने जा रहे हैं. जेठालाल के होने वाले दामाद साहब एक एनआरआई हैं.

मुंबई के होटल ताज में होगी शादी
रिपोर्ट के मुताबिक, दिलीप जोशी के बेटी नियति की शादी किसी बॉलीवुड की किसी बड़ी शादी से कम नहीं होने वाली हैं. शादी की सारी तैयारियां मुंबई के होटल ताज में हो रही हैं. जेठालाल खुद बेटी की शादी की तैयारियां में जुटे हुए हैं. शादी के लिए तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पूरी टीम के साथ बॉलीवुड सेलेब्स और टीवी के कई स्टार को बुलावा दिया गया है.

दयाबेन को मिला न्यौता, लेकिन नहीं होंगी शामिल
जेठालाल ने दयाबेन को भी शादी का न्यौता दिया है, लेकिन खबर है वह इस शादी में शामिल नहीं होंगी. उन्होंने दिलीप जोशी का निमंत्रण को स्वीकार किया, लेकिन उन्होंने विनम्रता से शादी में हिस्सा लेने से इनकार दिया. हालांकि, उन्होंने बेटी नियति को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेजा है. माना जा रहा है कि शादी से पहले वह उनके घर जाकर उनसे मिलेंगी. बाकी TMKOC की टीम इस अफेयर का हिस्सा बनने के लिए काफी उत्साहित है.


You may have missed