July 21, 2026

बड़ी खबर: भखारा ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष के दो बेटों पर चाकू से जानलेवा हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार

chakuuu

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष के दो बेटों पर बीती रात चाकू से जानलेवा हमला हुआ है.हमले में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए है. जिनका इलाज शहर के बठेना अस्पताल में चल रहा है.वही पुलिस ने हमला करने वाले पांच आरोपियो में से चार को गिरफ्तार कर लिया है.


मिली जानकारी के अनुसार ब्लाक कांग्रेस (Congress) उपाध्यक्ष गोपी किशन साहू के बेटे रिऋभ साहू और डीगू साहू बीती रात अपने घर पर थे.इसी दौरान किसी ने फोन लगाकर दोनो को घर से बाहर बुलाया और मारपीट करने लगे और चाकू से दोनो भाई पर हमला कर दिया.

जिसके बाद सभी आरोपी भाग गए.वही हमले में घायल दोनो भाई को गंभीर हालत में इलाज के लिए बठेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जंहा एक की हालत गंभीर होने पर रायपुर रिफर किया जा रहा है.

वही एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि इस मामले में एक नाबालिग सहित पांच आरोपी शामिल है.जिसमे से चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और एक की तलाश जारी है.बताया कि मारपीट का कारण अज्ञात है आरोपियो से पूछताछ की जा रही है.


You may have missed