रायपुर पहुंचे अभिनेता सोनू सूद, शादी के कार्यक्रम में हुए शामिल
रायपुर। राजधानी रायपुर में शनिवार शाम एक पार्टी में सभी लोग उस वक्त हैरान रह गए जब पार्टी में अचानक बॉलिवुड अभिनेता सोनू सूद आ पहुंचे, दरअसल राजधानी के VIP रोड स्थित एक मैरिज लॉन में हुई शादी के कार्यक्रम में सूद शामिल हुए। उनके साथ उनकी पत्नी सोनाली भी थीं।


पढ़िए पूरी खबर-
दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सोनू सूद की मुलाकात के दो दिन बाद सोनू सूद राजधानी रायपुर पहुंचे। रायपुर के कारोबारी परिवार की शादी में शामिल होने मुंबई से सूद रायपुर आए। इस वजह से इस कार्यक्रम में निजी तौर पर सूद पहुंचे थे। शाम को इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सोनू सूद रविवार की सुबह मुंबई लौट गए। इस पार्टी में रायपुर के कई कारोबारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम में रायपुर के महापौर एजाज ढेबर भी शामिल हुए थे। नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे और महापौर एजाज ढेबर भी कुछ तस्वीरों में सूद के साथ गुफ्तगू करते दिखे।

