बंद बंद बंद! 1 जनवरी तक राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज के साथ धर्म स्थल और पार्क भी बंद, जाने
रांची: एक बार फिर कोरोना के नए वैरिएंट के आने के बाद सोशल मीडिया में फर्जी मैसेजों का बाढ़ सा आ गया है, दरअसल,ऐसे कई मैसेज इन दिनों मंत्रियों और नेताओं के नाम से वायरल हो रहे है, जिसमे लॉकडाउन के साथ सभी स्कूल-कॉलेज और दुकाने बंद होने की अफवाह उड़ रही है। इसी कड़ी में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक कथित ट्वीट सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इसमें कहा गया है कि 6 दिसंबर 2021 से 1 जनवरी 2022 तक झारखंड राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज, शिक्षण संस्थान, आंगनबाड़ी केंद्र, धर्म स्थल और पार्क सब बंद कर दिये जायेंगे।


वायरल ट्वीट में यह भी कहा जा रहा है कि इस दौरान जितनी भी परीक्षाएं होनी थी, सभी रद्द कर दी गयी है। इतना ही नहीं, हेमंत सोरेन के नाम से जो ट्वीट सोशल मीडिया में घूम रहा है, उसमें यह भी लिखा गया है कि अगर किसी को जरूरी काम से कहीं जाना है, तो इसके लिए ई-पास की जरूरत पड़ेगी
इस वायरल ट्वीट में लिखा गया है, ‘मेरे झारखंड वासियों, आप सभी को मालूम ही होगा कि एक घातक वैरिएंट आया है, जिसका नाम ओमिक्रॉन है। आप सभी की सुरक्षा के लिए झारखंड में लॉकडाउन लगने वाला है।’
This screenshot of Jharkhand CM’s Twitter account in circulation is a fake post. It is reiterated that no such decision on #COVID19 lockdown has been taken by the State Government. Jharkhand Police is instructed to file FIR, identify the miscreants & take action: CMO pic.twitter.com/z6nHvXl8x6
— ANI (@ANI) December 4, 2021
इसमें आगे कहा गया है, ‘6 दिसंबर 2021 से 1 जनवरी 2022 तक स्कूल, कॉलेज, इंस्टीट्यूट, आंगनबाड़ी, धर्म स्थान, पार्क सब बंद रहेंगे और सारे एग्जाम कैंसिल। अगर कहीं जरूरी काम से जाना है, तो ई-पास लगेगा। सुरक्षित रहें। घर में रहें।’ सोशल मीडिया में जब इस कथित ट्वीट का स्क्रीन शॉट वायरल हुआ, तो मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) हरकत में आया।
सीएमओ ने इस ट्वीट को फेक करार दिया है। सीएमओ ने कहा है कि झारखंड सरकार की ओर से कोरोना लॉकडाउन के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। झारखंड पुलिस को निर्देश दिया गया है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करे।

