फिल्म की शूटिंग करने छत्तीसगढ़ पहुंचे मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर
अंबिकापुर. Comedian Johney Lever: छत्तीसगढ़ का मैनपाट अपनी खूबसूरती और अपनी प्रकृति को लेकर बेहद खास है और यही कारण है कि दूर-दूर से लोग यहां पर खींचे चले आते हैं। वहीं अब मैनपाट इन दिनों बॉलीवुड के सुपरस्टार हस्तियों का पसंदीदा जगह बन गया है। मैनपाट (Mainpat) की प्रकृति की खूबसूरती और मौसम अब बॉलीवुड सुपरस्टारों (Bolywood Super stars) को भी फिल्म की शूटिंग करने के लिए अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।


इन दिनों मैनपाट में शॉर्ट फिल्म की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में प्रमुख भूमिका बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर (Comedian Johney Lever) और कई फिल्मों में काम कर चुके जैसु सेनगुप्ता शूटिंग के लिए मैनपाट पहुंचे हैं, हालांकि शॉर्ट फिल्म के बारे में जैसु सेनगुप्ता ने प्रोड्यूसर का हवाला देते हुए कुछ भी कहने से मना कर दिया, लेकिन बताया कि यह शॉर्ट फिल्म लोगों को काफी पसंद आएगी।
काफी अच्छे हैं छत्तीसगढ़ के लोग
मैनपाट में हो रही शॉर्ट फिल्म की शूटिंग में मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। लगभग 450 से अधिक फिल्मों में अपने कॉमेडी अदाकारी (Comedy) से लोहा मनवाने वाले जॉनी लीवर ने बताया कि इस फिल्म में जॉनी लीवर एक अलग ही रोल में नजर आने वाले हैं।
अब तक आप लोगों ने जॉनी लीवर को कॉमेडी करते हुए अक्सर फिल्मों में देखा होगा, लेकिन इस बार मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर शार्ट फिल्म में सीरियस रोल में नजर आंएगे। चर्चा के दौरान जॉनी लीवर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में काम करने का मौका मिला है। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) काफी खूबसुरत जगह है। यहां के लोग भी काफी अच्छे हैं।
सरगुजा के लोगों में उत्साह
बरहाल इस शॉर्ट फिल्म (Short Film) का नामकरण अब तक नहीं हो पाया है, लेकिन सरगुजा के लोग इस शॉर्ट फिल्म के रिलीज को लेकर काफी उत्साहित हैं। अब देखना होगा कि मैनपाट में हो रही इस शॉर्ट फिल्म (Short film) की रिलीज कब होती है और अब तक फिल्मों के माध्यम से हंसाने वाले जॉनी लीवर और कई फिल्मों में काम कर चुके जेसु सेनगुप्ता (Jesu Sengupta) को कितनी सफलता इस शॉर्ट फिल्म से मिलती है।

