सुसाइड का लाइव टेलीकास्ट: प्रेमी को वीडियो कॉल करके पीया सैनिटाइजर और फिर


दुर्ग:छत्तीसगढ़ के भिलाई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में नर्स का काम करने वाली युवती ने अपनी मौत का पहले लाइव टेलिकास्ट किया फिर प्रेमी को बताकर फांसी के फंदे पर झूल गई.जब उसकी रूम पार्टनर ड्यूटी से लौटी तब घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. मामले में सुपेला पुलिस ने मर्ग कायम किया है. घटना स्थल से पुलिस ने मोबाइल को जब्त कर लिया है.
पढ़िए पूरी खबर-
दरअसल भिलाई के सुपेला में रहने वाली नर्स नीरा पिछले कई दिनों से परेशान थी क्योंकि उसका प्रेमी उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रहा था. लगातार प्रेमी को समझाने की नीरा ने बहुत कोशिश की लेकिन वह समझ नहीं पाया. जिसके बाद नीरा ने आत्महत्या कर ली.
रूम पार्टनर ने दी जानकारी
सुपेला टीआई सुरेश ध्रुव ने बताया कि कोरबा निवासी नीरा कुमारी एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स का काम करती थी. वह सुपेला कांट्रेक्टर कॉलोनी के घर में किराए से अपने रूम पार्टनर आशा कुमारी के साथ रहती थी. 2 दिन पहले उसने अस्पताल से छुट्टी ली थी. जब उसकी सहेली घर वापस लौटी तो उसने खिड़की से देखा तो नीरा पंखे पर लटकी हुई थी. आशा ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने शव उतार कर पीएम के लिए भेज दिया है. वहीं मौके से मोबाइल जब्त कर पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है.
लाइव वीडियो कॉल कर चुनी मौत
घटनास्थल से हालांकि किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन मोबाइल ऑन था और मोबाइल में सारे सबूत इकट्ठा है. मोबाइल के सबूत के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है. नीरा ने युवक के मोबाइल में एक मैसेज भी किया है, जिसमें लिखा है कि ”तुम मुझे इगनोर क्यों कर रहे हो? मैं सैनिटाइजर पीकर जान दे रही हूं. उसे मोबाइल पर वीडियो कॉल कर सैनिटाइजर पीते हुए दिखाया. फिर पंखे में फांसी का फंदा बनाकर झूल गई. युवक से इस मामले में पूछताछ की जाएगी. फिलहाल घटना की सूचना युवती के परिजनों को दे दी गई है. पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

