April 23, 2026

प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर: जिला एवं सत्र न्यायालय में 33 पदों पर निकली भर्ती

JOB2

राजनांदगांव: प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। दरअसल राजनांदगांव जिला एवं सत्र न्यायालय में अलग-अलग पदों पर बंपर भर्ती निकली है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती स्टेनोग्राफर, सहायक ग्रेड 3 और क्लर्क के पदों पर होनी है।


रिक्त पदों पर आवेदन के लिए आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास तय की गई है। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए 30 दिसंबर 2021 तक का समय दिया गया है।

रिक्त पदों का विवरण :-

पदनाम: स्टेनोग्राफर
रिक्त पदों की संख्या: 03
शैक्षणिक योग्यता: स्नातक पास

पदनाम: सहायक ग्रेड 3
रिक्त पदों की संख्या: 30
शैक्षणिक योग्यता: स्नातक पास

पदनाम: क्लर्क
रिक्त पदों की संख्या: 01
शैक्षणिक योग्यता: स्नातक पास

आयु :- छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी पात्र होंगे, जिन्होंने 01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष से कम तथा 30 वर्ष से अधिक न हो, लेकिन छग के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी के लिए उच्चतर आयु सीमा 40 वर्ष होगी।

विज्ञापन का विस्तृत अवलोकन कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, राजनांदगांव के शासकीय वेबसाईट https://districts.ecourts.gov.in/rajnandgaon में किया जा सकता है।


You may have missed