August 19, 2026

भारत में ओमिक्रॉन वेरिएंट की दहशत: अब यहां मिले दो संक्रमित मरीज

corona new1

नई दिल्ली. आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट का पहला मामला सामने आया है. इटली निवासी 20 वर्षीय व्यक्ति कोविड का पता चला है. वह 22 नवंबर को भारत आया था और 1 दिसंबर को उसमें कोविड के लक्षण पाए गए. उधर केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी एक शख्स कोविड संक्रमित पाया गया है. जीनोम सिक्वेंसिंग से पता चला कि उसमें ओमिक्रॉन वेरिएंट है.


चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति को फाइजर वैक्सीन की दोनों डोज लगी है. रविवार को फिर से कोविड टेस्ट किया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है. बताया गया कि संक्रमित मिला शख्स आयरलैंड का नागरिक है. बता दें यह दो नए मामले सामने आने के बाद देश में ओमिक्रॉन मामलों की कुल संख्या 35 हो गई है.


You may have missed