पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे भी अब शादी के बंधन में जा रही है बंधने, शुरू हुई शादी की रस्में
Ankita Lokhande Mehndi Ceremony: अभिनेत्री अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) भी इस शादी सीजन में शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. शनिवार रात अंकिता लोखंडे की मेहंदी की रस्म हुई. इस मेहंदी सेरेमनी की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पटा दिखाई दे रहा है.



अंकिता लोखंडे अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है. अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अपनी ग्रैंड वेडिंग को हर तरह से खास बनाना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने अपने अनुसार हर चीज बेहद खास प्लान की है.
अंकिता लोखंडे ने अपने हाथों पर शादी की मेहंदी लगाने के लिए सेलिब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट वीना नगाड़ा का चुना है.
अंकिता के हाथों पर मेहंदी लगाते वीना की काफी सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं.

इसके साथ ही अपने हल्दी सेरेमनी में अंकिता की खुशी भी सातवें आसमान पर दिखाई दे रही हैं. अंकिता अपने शादी के लिए फैंस से भी ज्यादा खुद एक्साइ़डेट दिखाई दे रही हैं.

सामने आई तस्वीरों और वीडियो में आप अंकिता को मस्ती और जश्न में डूबे देख सकते हैं. इसके साथ ही अंकिता ने अपनी मेहंदी की रस्म में खूब डांस भी किया.

आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन 14 दिसंबर को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में शादी करने जा रहे हैं. दोनों की शादी का भव्य आयोजन किया जाएगा.

अंकिता और विक्की 12 दिसंबर को सगाई करेंगे. 13 दिसंबर को हल्दी और संगीत का आयोजन रखा गया है. खबर है कि दोनों की शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होंगे



