राजधानी के कमल विहार में नाबालिग से गैंगरेप: ऑटो चालकों ने दिया घटना को अंजाम
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है जहां, दो युवकों ने 16 साल की नाबालिग के साथ रेप कि घटना को अंजाम दिया। यह घटना राजधानी के कमल विहार इलाके की है।


पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली इलाके में रहने वाले रहमान अली और जावेद ने 16 साल की नाबालिग को घुमाकर लाने की बात कहते हुए ऑटो में बिठाकर कमल विहार की ओर ले गए, जहां उसके साथ आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया. वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़ित नाबालिग को पचपेड़ी नाका के पास छोड़ दिया. पीड़िता वहां से पैदल अपने घर पहुंची और अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को जानकारी दी.
पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
10 दिसंबर को घटित घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता के घर जाकर जान से मारने की भी धमकी दी. पीड़िता अपने परिजनों के साथ रविवार को थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. कोतवाली टीआई गौतम गावड़े ने बताया कि आरोपियों और पीड़िता के बीच पहले से जान पहचान थी. दोनों आरोपी उसे घुमाने की बात कहकर ले गए थे, और फिर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. आरोपी रहमान और जावेद ऑटो चालक हैं.

