अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा की बोल्ड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
मुंबई: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस वक्त न्यासा देवगन सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं। वह मीडिया चकाचौंध से दूर रहना पसंद करती हैं। लेकिन उनकी सोशल मीडिया पोस्ट अच्छी-खासी सुर्खियां बटोरती हैं।


View this post on Instagram
न्यासा देवगन सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खबरों में बने रहना बखूबी जानती हैं। यही वजह है कि वह इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और उन्होंने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। तस्वीरों में वह गर्ल गैंग के साथ मस्ती करते हुए दिख रही हैं। वह दोस्तों के बीच में खड़ी हैं और उन्होंने रेड कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहन रखी है।

