छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज मिले कोरोना के 23 नए मरीज, रायपुर से सर्वाधिक
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 23 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 9 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 28 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 296 है | आज प्रदेश में 20932 टेस्ट हुए है |


देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 04, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 09, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 01, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 04, रायगढ़ से 04, कोरबा से 00, जांजगीर- चाम्पा से 00, मुंगेली से 00, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने देशभर में हड़कंप मचा दिया है। इसके चलते अब विदेश के साथ साथ भारत में भी प्रतिबंध का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। भारत के कई राज्यों में लॉक डाउन और नाइट कर्फ्यू जैसे कई प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं।
विदेश से लौटे दो और यात्रियों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव–
विदेश से आए दो और यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। जिसके बाद अब दोनों मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। नए वेरिएंट की जांच के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग लिया गया है।
छत्तीसगढ़ में मंडरा रहा ओमिक्रॉन का खतरा–
जानकारी के अनुसार जिन दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, दोनों मरीज अमेरिका और दुबई से यात्रा कर छत्तीसगढ़ लौटे हैं। बता दें कि प्रदेश में विदेशों से यात्रा कर लौटे 268 यात्रियों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। जिसके चलते ओमिक्रॉन का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक जितने भी लोग विदेश से यात्रा कर लौटे हैं उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनमें नए वेरिएंट की पुष्टि नहीं हुई है।

