June 28, 2026

सलमान खान को सांप ने डसा, रात तीन बजे हुए अस्पताल में भर्ती

sal

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को सांप ने काट लिया है. पनवेल स्थित फार्महाउस में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात सलमान खान को सांप ने काटा है.मिली जानकारी के अनुसार सलमान खान को बिना जहरवाले सांप ने काटा है ऐसे में दबंग खान पर इसका ज्यादा असर नहीं हुआ है. सांप के काटने के बाद सलमान खान को नवी मुम्बई के कामोठे इलाके के एमजीएम (महात्मा गांधी मिशन) अस्पताल में भर्ती किया.


अस्पताल से हुए डिस्चार्ज
इलाज के बाद सलमान खान आज सुबह 9 बजे वापस पनवेल स्थित फार्महाउस लौटे. सलमान खान की हालत खतरे से बाहर है और वो जल्द ही रीकलर कर रहे हैं. फिलहाल सलमान खान की हालत ठीक बताई जा रही है. फिलहाल सलमान खान अपने फार्महाउस पर ही हैं.

सलमान खान का बर्थडे कल
27 दिसंबर को सलमान खान का 56वां जन्मदिन है. ऐसे में ये कहना मुश्लिक होगा की सलमान खान ग्रैंड सेलिब्रेशन करेंगा ये फिर अपने फॉर्महाउस पर रेस्ट ही करेंगे. सलमान क्रिसमस मनाने परिवार और दोस्तों के साथ अपने फार्म हाउस पहुंचे थे. गौरतलब है कि यह इलाका पहाड़ियों और वन क्षेत्र से घिरा हुआ है.

 


You may have missed