June 28, 2026

राजधानी में देर रात खंभे से जा टकराई अनियंत्रित बीएमडब्ल्यू कार, हादसे में एक गंभीर रूप से घायल

bmw car

रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार देर रात अनियंत्रित बीएमडब्ल्यू कार खंभे से जा टकराई। मामले में आसपास के लोगों ने बताया कि कार में 2 लोग सवार थे जिसमें से एक की हालत गंभीर है। दुर्घटन की जानकारी मिलते ही गुढ़ियारी थाना पुलिस देर रात मौके पर आई और कार में मौजूद लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया। मामले में पुलिस की जांच जारी है। रात भर कार खंबे से टिकी हुई थी, जिसकी वजह से बिजली विभाग के लोग भी मौके पर आ गए है।



You may have missed