April 21, 2026

बिग बॉस फेम शहनाज गिल के पिता चली गोलियां, भाजपा में शामिल होने के दो दिन बाद हमला

Shehnaaz Kaur Gill

चंडीगढ़: बिग बॉस फेम शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख पर दो अज्ञात युवकों ने गोलियां चला दी। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर राजनीतिक पारी की शुरुआत करने के ठीक दो दिन बाद उनपर हमला किया गया है। संतोष सिंह को अमृतसर से घर लौटने के दौरान अपराधियों ने निशाना बनाया और उनकी गाड़ी पर चार गोलियां दागी।


संतोख सिंह ने मीडिया को बताया कि क्रिसमस के मौके पर कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे अमृतसर से ब्यास स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब साढ़े आठ बजे जंडियाला गुरु में गुरदासपुरियां दा ढाबा के पास सड़क किनारे कार खड़ी की और वे शौचालय में चले गए। शौच से लौट कर संतोख सिंह कार के अंदर बैठे ही थे, तभी बाइक पर आए दो युवक उनके पास रुक गए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

गोली चलने की आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मी कार की ओर दौड़े और ईंटें उठाकर बाइक सवारों की ओर फेंका। इसके बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष हरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से गोली के चार खोखे बरामद किए हैं। संतोख सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें आधी रात तक परेशान करती रही और प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।


You may have missed