April 22, 2026

बकरी ने दिया इंसान जैसी शक्ल के बच्चे को जन्म, जिसे देख पूरा गांव रह गया दंग

IMG-20211229-WA0012

असम: कछार जिले के धौलाई विधानसभा इलाके में एक पालतू बकरी ने इंसानी शरीर जैसे बच्चे को जन्म दिया है. बच्चे की पूरी शक्ल किसी नवजात की तरह ही था. दिलचस्प बात है कि इस बच्चे की पूंछ तक नहीं थी. देखते ही देखते यह खबर गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई. लोग इसे देखने के लिए दूर-दूर से आने लगे. हालांकि, बच्चे ने जन्म के आधे घंटे के बाद ही दम तोड़ दिया.


पूरा शरीर इंसान के बच्चे जैसा
हैरान कर देने वाली यह घटना असम के धौलाई विधानसभा इलाके के गंगा नगर गांव की है. जहां एक पालतू बकरी ने एक ऐसे बच्चे को जन्म दिया, जिसकी शक्ल-सूरत किसी इंसान के बच्चे जैसी थी. इस बच्चे के दो पैर और कानों के अलावा पूरा शरीर इंसान के बच्चे जैसा था. लेकिन इस बच्चे ने जन्म के आधे घंटे बाद ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

क्या कहना है पशुपालक का
पूरे मामले में पशुपालक का कहना है कि बीते सोमवार को जब उनकी पालतू बकरी ने अपने बच्चे को जन्म दिया, तो उन्हें अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हुआ कि वे क्या देख रहे हैं. पशुपालक का कहना है कि जब उन्होंने बकरी के बच्चे को गौर से देखा, तो उसका चेहरा बिल्कुल इंसानों जैसा लग रहा था. बच्चे की पूंछ भी नहीं थी.


You may have missed