August 20, 2026

छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट: प्रदेश में 150 तक पहुंचा कोरोना का आंकड़ा, इस जिले से सर्वाधिक

coco

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना अब बेकाबू रफ्तार में बढ़ता दिख रहा है। आज कोरोना के 150 नये मरीज मिले हैं।इनमें सबसे अधिक 32 रायगढ़ जिले से हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के इन आंकड़ों के मुताबिक आज रात तक किसी भी जिले में 40 से अधिक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं। वहीं 12 जिलों में आज कोई संक्रमित नहीं मिले हैं।वहीं रायपुर, कोरबा,बिलासपुर,दुर्ग में भी मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है।


वहीं रायगढ़ के बाद अब रायपुर, बिलासपुर, कोरबा में तेजी से कोरोना के मरीज मिले हैं। रायगढ़ में आज जहां 28 मामले कोरोना के मिले हैं, तो वहीं बिलासपुर में 31, रायगढ़ में 32, कोरबा में 21 ,दुर्ग 11 नये मरीज मिले हैं।

राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 11, राजनांदगांव 1, बालोद 0, बेमेतरा 0, कबीरधाम 0, रायपुर 28, धमतरी 1, बलौदाबाजार 1, महासमुंद 0, गरियाबंद 0, बिलासपुर 31, रायगढ़ 32, कोरबा 21, जांजगीर-चांपा 4, मुंगेली 0, जीपीएम 4, सरगुजा 2, कोरिया 1, सूरजपुर 1, बलरामपुर 2, जशपुर 6, बस्तर 0, कोंडागांव 0, दंतेवाड़ा 2, सुकमा 0, कांकेर 0, नारायणपुर 0, बीजापुर 0, अन्य राज्य 2 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। छत्तीसगढ़ में आज 24 हजार 710 सैम्पलों की हुई जांच प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.61 प्रतिशत।


You may have missed