April 22, 2026

बॉलीवुड में कोरोना की तीसरी लहर! नोरा फतेही भी हुईं कोरोना का शिकार

NORA FATEHI HOT

मुंबई: मुंबई में लगातार कोरोनावायरस के मामले बढ़ रहे हैं और फिल्म और टीवी इंडस्ट्री एक बार फिर से इसकी चपेट में आ गई है. बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही की कोरोनावायरस रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी. नोरा के मैनेजर की तरफ से भी एक बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया कि नोरा 28 दिसंबर को कोरोनावायरस पॉजिटिव पाई गईं और अभी वे आइसोलेशन में हैं.!


नोरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुद को कोरोना होने की पुष्टि की है. नोरा ने लिखा- हे दोस्तो, दुर्भाग्यवश में इस समय कोविड से लड़ रही हैं. सच कहूं तो इसने मुझे बुरी तरह से हिट किया है. मैं कुछ दिनों से डॉक्टर की देखरेख में बिस्तर पर हूं. प्लीज दोस्तों सुरक्षित रहिए और अपना मास्क जरूर पहनें. ये बहुत तेजी से फैल रहा है और ये किसी ने किसी तरह से हर किसी को प्रभावित कर सकता है.

एक्ट्रेस ने आगे लिखा- दुर्भाग्य से मैंने इस पर बुरी तरह से प्रतिक्रिया दी है. यह किसी के साथ भी हो सकता है. कृपया सावधान रहें. मैं इस समय ठीक होने पर काम कर रही हूं, जो अभी सबसे ज्यादा मायने रखता है. आपके स्वास्थ्य से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं है. ध्यान रखिए, सुरक्षित रहिए.


You may have missed