छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट: नये साल के पहले दिन प्रदेश में कोरोना ब्लास्ट…देखें राजधानी समेत जिलेवार आंकड़े
रायपुर। नये साल के पहले दिन कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में आज कुल 279 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 73 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 30 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1017 है | आज प्रदेश में 23,590 टेस्ट हुए है |


देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 24 , राजनांदगांव से 04, बालोद से 02, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 73, धमतरी से 02, बलौदा बाजार से 02, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 58, रायगढ़ से 50, कोरबा से 16, जांजगीर- चाम्पा से 11, मुंगेली से 00, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 07, सरगुजा से 01, कोरिया से 01, सूरजपुर से 05, बलरामपुर से 01, जशपुर से 12, बस्तर से 01, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 02, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 01, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।

