April 23, 2026

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर: कंपनी ने बंद कर दिए 17.5 लाख WhatsApp अकाउंट

WHATSAPPPP

नई दिल्ली: WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर है. अगर आप भी WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं तो जान लें कि सोशल मीडिया कंपनी ने नवंबर महीने में कई लाख अकाउंट को बंद कर दिए है. कंपनी ने सुरक्षा के मानदंडों को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया है. अगर आप भी WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं तो फटाफट जान लें-


602 शिकायतें मिली
सोशल मीडिया कंपनी WhatsApp ने नवंबर 2021 में 17.5 लाख से अधिक भारतीय खातों को बंद किया है. इस महीने में कंपनी को 602 शिकायतें भी मिलीं हैं.

बंद किए 17.5 लाख खाते
इसी बीच अब व्हाट्सएप (WhatsApp) ने नवंबर महीने की अपनी कंप्लायंस रिपोर्ट जारी की है, जिसके मुताबिक, नवंबर 2021 में व्हाट्सएप ने 1.75 मिलियन यानी 17.5 लाख से अधिक भारतीय अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया. इसमें कहा गया है कि भारतीय खाते की पहचान +91 फोन नंबर के जरिए की जाती है.

जारी की छठी मंथली रिपोर्ट
WhatsApp के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आईटी नियम 2021 के अनुसार हमने नवंबर महीने के लिए अपनी छठी मासिक रिपोर्ट प्रकाशित की है. इस उपयोगकर्ता-सुरक्षा रिपोर्ट में उपयोगकर्ताओं की शिकायतों का ब्यौरा और WhatsApp द्वारा की गई संबंधित कार्रवाई के साथ ही व्हाट्सऐप द्वारा खुद की गई कार्रवाइयां भी शामिल हैं.’’

आखिर क्यों लगाया गया प्रतिबंध
फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी ने इससे पहले कहा था कि 95 फीसदी से अधिक प्रतिबंध स्वचालित या बल्क मैसेजिंग (स्पैम) के अनधिकृत उपयोग के कारण हैं.


You may have missed