कोरोना अपडेट ब्रेकिंग: राजधानी रायपुर और दुर्ग समेत इन जिलों में कोरोना ब्लास्ट, फिर डरा रहे आंकड़े
रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर तेजी से पांव पसारने लगा है। रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी कड़ी में आज प्रदेश में 290 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राहत की बात ये है कि प्रदेश में आज कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है।


नए मरीजों की पुष्टि के बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1273 हो गई है। जारी आंकड़ों के अनुसार रायपुर में 90 मरीज, दुर्ग में 33, बिलासपुर में 52, रायगढ़ में 37, कोरबा 40, जांजगीर चांपा में 11 नए मरीज मिले हैं। राजनांदगांव से 00, बालोद से 02, बेमेतरा से 01, कबीरधाम से 01, धमतरी से 02, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 02, मुंगेली से 00, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 03, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 01, जशपुर से 09, बस्तर से 01, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 02, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 03 मरीज शामिल है ।
290 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 34 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/WmynEHQqhS
— Health Department CG (@HealthCgGov) January 2, 2022

