‘बबीता जी’ सहित Bigg Boss के घर में एंट्री करेंगे ये 4 मशहूर एक्टर्स, कंटेस्टेंट के लिए बढ़ेंगी मुश्किलें
मुंबई: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 15 में सुरभि चंदना, विशाल सिंह और आकांक्षा पूरी के साथ साथ तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता यानी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने एंट्री की है. मुनमुन दत्ता खुद इस शो को काफी सालों से फॉलो करती हैं. कभी कुछ गलत दिखा तो मुनमुन खुलकर अपने विचार सोशल मीडिया पर साझा भी करती हैं. अब चैलेंजर्स के रूप में बाकी तीन एक्टर्स की तरफ मुनमुन भी बिग बॉस की कहानी में एक नया ट्विस्ट लेकर आई हैं.


घर वालों ने किया टास्क रद्द
बिग बॉस की तरफ उनके घर के पास एक ‘फेक हाउस’ बनाया गया है, जिसमें मुनमुन दत्ता, सुरभि चंदना, आकांक्षा पूरी और विशाल सिंह रहने वाले हैं. अपने एक दिन के समय में वो सभी घर के कंटेस्टेंट्स को कई सारे चैलेंजेस देने वाले हैं. दरअसल, इन सभी का मानना है कि अब तक बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट्स इस शो को सीरियसली नहीं ले रहे हैं और यही वजह है कि उन्होंने अब तक कई सारे टास्क रद्द किए हैं. आम तौर पर टिकट टू फिनाले टास्क काफी ज्यादा सीरियसली लिया जाता है लेकिन इन घर वालों ने यह टास्क भी रद्द कर दिया.
मुनमुन की एंट्री से निशांत हुए खुश
फिलहाल दर्शकों की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता निशांत भट्ट (Nishant Bhatt) को सपोर्ट कर रही हैं. जब बिग बॉस द्वारा इन चैलेंजर्स के एंट्री की घोषणा कर दी गई तब निशांत ने मुनमुन को आवाज लगाई. दरअसल, यह सब कंटेस्टेंट्स एक अलग जोन में रह रहे हैं और अब तक घर वालों से उनका आमना-सामना नहीं हुआ है. जब निशांत ने मुनमुन को आवाज लगाई तब उन्होंने भी उनका जवाब दिया. निशांत ने कहा कि ‘मुनमुन मैम, याद है मैंने आपका डांस कोरियोग्राफ किया था ?”
निशांत भटट् की फैन हैं मुनमुन दत्ता
इस पर मुनमुन ने निशांत से कहा कि ‘हां निशांत, और आप यहां कमाल का खेल खेल रहे हो.’ अपनी तारीफ सुनकर निशांत भी काफी खुश हुए. चैलेंजर्स का यह टास्क कल और परसों के एपिसोड तक दर्शकों को देखने मिलेगा. अब तक चैलेंजर्स के दिए हुए चैलेंजेज में से निशांत और करण कुंद्रा के बीच का मुकाबला सभी को देखने मिला है लेकिन अब यह जानना काफी दिलचस्प होगा कि इन चैलेंजर्स के जरिए जीते गए 4 ‘टिकट टू फिनाले’ घर वाले अपने पास लेकर आ पाएंगे या नहीं.

