May 8, 2026

ब्रेकिंग: राजधानी में वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान, अब सख्त होंगी पाबंदियां

karfyu

नई दिल्ली: देशभर में एक बार फिर कोरोना और कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन का प्रकोप देखने को मिल रहा है। जिसे देखते हुए दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है। वीकेंड कर्फ्यू इसी हफ्ते से लागू हो सकता है. बताया जा रहा है कि दिल्ली में शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड कर्फ्यू लागू रहेगा.


दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे केसों को देखते हुए डीडीएमए की मंगलवार को बैठक हुई है. इस दौरान कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा हुई है. बताया जा रहा है कि दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है. जल्द ही डीडीएमए इसे लेकर आदेश भी जारी कर देगा. कुछ नए प्रतिबंधों का भी ऐलान किया जा सकता है. इसके अलावा दिल्ली में नाइट कर्फ्यू पहले से ही लागू है.

सरकारी कर्मचारी होंगे वर्क फ्रॉम होम
बताया जा रहा है कि दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारियों का वर्क फ्रॉम होम किया जा सकता है. हालांकि, सिर्फ जरूरी सेवाओं में लगे कर्मचारियों को इससे छूट दी जाएगी. वहीं, प्राइवेट ऑफिसों में भी 50% कर्मचारियों का वर्क फ्रॉम होम किया जाएगा

एम्स ने छुट्टियां रद्द कीं
कोरोना के बढ़ते हुए केसों को देखते हुए दिल्ली एम्स ने सर्दियों की बची हुईं छुट्टियां (5 से 10 जनवरी) तक रद्द कर दी हैं. एम्स ने सभी स्टाफ से जल्द से जल्द ड्यूटी पर लौटने को कहा है.

दिल्ली में सोमवार को 4099 नए केस मिले
दिल्ली में सोमवार को कोरोना के 4099 नए मामले मिले हैं. राज्य में अब पॉजिटिविटी रेट 6.46% पर पहुंच गई है. हालांकि, इस दौरान 1509 मरीज ठीक भी हुए हैं. दिल्ली में 4099 नए मामले दर्ज हुए जो करीब 7 महीने में सबसे ज्यादा कोरोना मामले हैं. इससे पहले 18 मई को कोविड के 4482 केस सामने आए थे.


You may have missed