May 8, 2026

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस की मां को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में राया गया भर्ती

jaq

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस के लिए नये साल की शुरुआत अच्छी नहीं रही है. उनकी मां किम फर्नांडीस की तबीयत खराब है. जैकलीन की मां को बहरीन में दिल का दौरा पड़ा है. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.राहत की बात ये है कि जैकलीन की मां खतरे से बाहर हैं.


अस्पताल में एडमिट जैकलीन की मां
जैकलीन की मां अभी मेडिकल सुपरविजन में हैं. जैकलीन लगातार अपने रिश्तेदारों से संपर्क में बनी हुई हैं. ठग सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन से भी पूछताछ चल रही है. जिसकी वजह से जैकलीन देश से बाहर ट्रैवल नहीं कर सकतीं. इसलिए जैकलीन फेस टाइम के जरिए अपनी मां का हाल चाल ले रही हैं. जैकलीन के पेरेंट्स कई सालों से बहरीन में रह रहे हैं.


You may have missed