BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 1 हजार से ज्यादा मरीज..रायपुर में कोरोना ब्लास्ट…लॉकडाउन शुरू!
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना अपना कहर जमकर बरसा रहा है। जिसे देखते हुए एक बार फिर प्रदेश में कर्फ्यू और लॉक डाउन का सिलसिला शुरू हो गया है। राजधानी, दुर्ग और रायगढ़ समेत कई जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाए जा रहे है।


वही कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज 1059 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है. वहीं 21 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वही राज्य में कोरोना संक्रमित 3 मरीज की मौत हुई है.
दुर्ग से 89 , राजनांदगांव से 44, बालोद से 03, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 07, रायपुर से 343, धमतरी से 05, बलौदा बाजार से 02, महासमुंद से 07, गरियाबंद से 03, बिलासपुर से 159, रायगढ़ से 141, कोरबा से 73, जांजगीर- चाम्पा से 24, मुंगेली से 05, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 04, सरगुजा से 12, कोरिया से 21, सूरजपुर से 13, बलरामपुर से 03, जशपुर से 32, बस्तर से 02, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 46, कांकेर से 02, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 19, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।


