August 23, 2026

लड़की देखकर लौट रहे युवक की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर

bhanupratappur

भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर से एक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने ठोकर मार दी इस हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई तो वही दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।


विवाह हेतु लड़की देखकर घर जा रहे थे युवक
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक डोया गावड़े 25 वर्षीय निवासी कोयलीबेड़ा और उसका साथी बजारु उयके लामपुरी थाना अंतागढ, यह दोनों ग्राम कुडाल डोया गावड़े के विवाह हेतु लड़की देखकर वापस घर जा रहे थे। उसी दौरान ये हादसा हो गया। आस-पास के लोगों का कहना है कि ये हादसा ट्रक ने ओवरटेक करते हुए बाइक में पीछे से ठोकर मार दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


You may have missed