May 1, 2026

Video Viral: इस मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट ने महिला के बालों में थूक लगाकर काटे बाल, कहा– थूक में जान है

IMG_20220106_192423

जावेद हबीब को आखिर कौन नहीं जानता है. फिर भी आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें वे एक मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट हैं. लोग उनसे बाल कटवाने के लिए खूब खर्चा करते हैं. कई बड़े शहरों में उनकी फ्रेंचाइजी है. अक्सर लोग उनका दिया हुआ हेयरस्टाइल ही करते हैं. हाल ही में जावेद हबीब सुर्ख़ियों में बने हुए हैं.


आप सभी को बता दें इस बार जिस कारण वो चर्चा में बने हुए हैं उसका कारण कोई नया हेयर स्टाइल नहीं है, बल्कि एक घटिया काम है. आप सभी को बता दें उत्तर प्रदेश के बागपत की रहने वाली ब्यूटी पार्लर संचालिका ने भारत के टॉप हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब पर सिर पर थूकने का आरोप लगाया है. जी हां, जिसका सबूत वायरल हो रहे वीडियो में है.

अब इस कारण वो ट्विटर पर #JavedHabib के नाम से ट्रेंड भी कर रहे हैं. जिसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स अपना रिएक्शन भी साझा कर रहे हैं. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जावेद हबीब एक महिला के सिर पर थूकते नजर आ रहे हैं. उनको ये कहते हुए सुना जा सकता है कि जावेद हबीब कहते हैं कि इस थूक में जान है. वहां मौजूदा लोग भी उनकी बात सुनकर हंसने लग जाते हैं. अब इतना होने के बाद महिला का भी रिएक्शन आया है, जोकि वायरल हो रहा है.

https://twitter.com/sachingupta787/status/1478958855908327426?t=wVz2nNhRXvuWA9tL7qJN1Q&s=19

वीडियो में महिला कहती हैं- मेरा नाम पूजा गुप्ता है और मैं वंशिका ब्यूटी पार्लर के नाम से मेरा पार्लर है और मैं बड़ौत की रहने वाली हूं. मैंने कल जावेद हबीब सर का सेमिनार अटेंड किया था जावेद हबीब सर, जिसमें उन्हें ऑन द स्टेज मुझे हयर कट के लिए इनवाइट किया था और उन्होंने मिसबिहेव किया. उन्होंने यह दिखाया कि अगर आपके पास पानी न हो तो आप थूक से भी हेयर कट करा सकते हो. तो मैंने हयर कट नहीं करवाया. मैं किसी गली, नुक्कड़ के नाई से हेयर कट करा लूंगी, लेकिन जावेद हबीब से नहीं कटवाऊंगी.


You may have missed