सरकारी नौकरी: कृषि विभाग में 641 पदों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. कृषि विभाग में कुल 641खाली पड़े पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इस भर्ती के माध्यम से तकनीशियन के पदों पर भर्तियां की जाएंगी. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 जनवरी 2022 है. अभ्यर्थियों को शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा. वहीं 25 फरवरी को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अधिकारिक वेबसाइट https://www.iari.res.in पर जाना होगा


पदों की संख्या
कुल पद तकनीशियन (टी -1) – 641
जनरल- 286 पद
एससी- 93 पद
एसटी- 68 पद
ओबीसी- 133 पद
कैसे करें आवेदन
– आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट https://www.iari.res.in पर जाना होगा.
– यहां भर्ती सेल टैब पर क्लिक करें.
– यहां आपको तकनीशियर टी 1 की आवेदन विंडो दिखेगी. इसपर क्लिक करें.
– आवेदन करने से पूर्व अधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें.
– यहां आवेदन से पूर्व अपना पंजीकरण करें और फिर आवेदन की प्रक्रिया को पूरी करें.
– ऑनलाइन शुल्क जमा करने के बाद मांगे गए दस्तावेजों को जमा करें और सबमिट कर दें.
– आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें.

