नोरा फतेही और महेश बाबू समेत 20 से ज्यादा बॉलीवुड स्टार्स हुए कोरोना पॉजिटिव
मुंबई: अब तक 20 से ज्यादा बॉलीवुड स्टार्स इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इस बीच टॉलीवुड के सुपरस्टार महेश बाबू भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। ये जानकारी महेश बाबू ने सोशल मीडिया के जरिए अपने सभी फैंस को दी है। इस दौरान महेश बाबू ने सभी से कहा है कि जो लोग पिछले कुछ दिनों में उनसे मिले हैं वह सभी अपने टेस्ट करवा लें।


दरअसल, महेश बाबू ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। अभिनेता ने लिखा, ‘सभी आवश्यक सावधानी बरतने के बावजूद, मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मुझे हल्के हल्के लक्षण हैं। मैंने खुद को अपने घर में आइसोलेट कर लिया है और सभी मेडिकल गाइडलाइंस का पालन कर रहा हूं। मुझसे मिलने वाले सभी लोगों से मेरा अनुरोध है कि वह अपने टेस्ट करवाए और जिन्होंने वैक्सीन अब तक नहीं ली है वह वैक्सीन ले लें। ताकि हम लक्षण के साथ अस्पताल में भर्ती होने के जोखिम को कम कर सकें। कृपा कोरोना नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहे।’
महेश बाबू अपने परिवार के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए दुबई गए थे, जहां से वह सभी कुछ समय पहले ही लौटे हैं। भारत आने के बाद महेश बाबू ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया और वह इस टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए है। हालांकि, अब तक महेश बाबू के परिवार की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट सामने नहीं आई है, जिसमें थोड़ा समय लग सकता है।
वही अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा में भी कोविड ने घुसपैठ कर दी है। हालांकि अच्छी बात ये है कि अमिताभ बच्चन को कोरोना नहीं हुआ है। अमिताभ बच्चन के घर पर काम करने वाला एक कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाया गया है।
बॉलीवुड में पिछले कुछ दिनों में एकता कपूर, जॉन अब्राहम, सोनू निगम, नकुल मेहता, सीमा खान, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, रिया कपूर, नोरा फतेही, मृणाल ठाकुर समेत कई सितारे कोरोना के शिकार हो चुके हैं।

