May 1, 2026

BIG NEWS: ‘बाहुबली’ के ‘कटप्पा’ की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में करवाया गया भर्ती

katppa

मुंबई: बॉलीवुड के साथ ही अब साउथ इंडस्ट्री से भी कोविड 19 के मामले सामने आ रहे हैं। फिल्म बाहुबली में कटप्पा के नाम से फेमस हुए साउथ के दिग्गज एक्टर सत्यराज भी हाल ही में कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद वह होम आइसोलेशन में थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता सत्यराज को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। कुछ दिन पहले ही हल्के लक्षण महसूस होने की वजह से उनका कोविड टेस्ट करवाया गया था। जिसके बाद वह कोरोना संक्रमित पाए गए थे। खबरों के मुताबिक हालत में सुधार न होने की वजह से 7 जनवरी, शुक्रवार शाम इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अभिनेता सत्यराज की तबीयत को लेकर कोई आधिकारिक स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है लेकिन रिपोर्ट्स की मानी जाए तो उनमें कोरोना के गंभीर लक्षण महसूस हुए हैं। इसी के चलते तबीयत में सुधार नहीं होने की वजह से उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।


You may have missed