April 29, 2026

गम में तब्दील हुई बर्थडे की खुशी: केक काटते वक्त कैंडल की चिंगारी से झुलसा युवक का चेहरा

birtha

रायपुर: इन दिनों सोशल मीडिया पर राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बर्थडे की खुशी देखते दी देखते गम में तब्दील हो गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.


बता दें कि सामने आए इस वायरल वीडियो में रायपुर के तेलीबांधा तालाब में दोस्तों का एक ग्रुप अपने एक दोस्त का बर्थडे मना रहा था. इस दौरान बर्थडे बॉय केक कट रहा था, तभी उसके साथ एक हादसा हो गया. बर्थडे बॉय के चेहरे पर केक लगा हुआ था, तभी एक दोस्त चेहरे पर स्प्रे मार रहा था. केक में जो कैंडल जल रही थी स्प्रे उसी की लौ से जा मिली और बर्थडे बॉय के चेहरे के ऊपरी हिस्से में आग से लग गई. इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है.


You may have missed