April 30, 2026

शर्मनाक: यहां चल रहा था पत्नियों की अदला-बदली का खेल, पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार

IMG-20220110-WA0000

कोट्टायमः केरल के कोट्टायम के समीप कारुकाचल से एक मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने पत्नियों की कथित अदला-बदली के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में वह व्यक्ति भी शामिल है जिसकी पत्नी ने शिकायत की थी कि उसे उसका पति अप्राकृतिक यौन संबंध के लिए बाध्य कर रहा था. पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत की जांच के दौरान इस गिरोह का पर्दाफाश हुआ है.


टेलीग्राम और मेसेंजर ऐप से करते थे एक दूसरे से संपर्क
शिकायत के मुताबिक, शिकायतकर्ता को अन्य पुरूषों के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए बाध्य किया गया था. पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि इस महिला को उसके पति ने अन्य के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया. जांच से पुलिस गिरोह तक पहुंची. पुलिस के अनुसार बताया गया है कि गिरोह टेलीग्राम, मेसेंजर ऐप से एक दूसरे से संपर्क करते थे. आरोपियों को कोट्टायम, अलप्पुझा और एर्नाकुलम से गिरफ्तार किया गया. पुलिस का कहना है कि इस चैट ग्रुप में हजारों सदस्य हैं, इसलिए इसकी विस्तृत जांच की जाएगी.


You may have missed