April 19, 2026

आपके मुंह से भी सर्दियों में निकलती है भाप? जानिए क्या है इसके पीछे का अहम कारण

IMG-20220112-WA0009

Steam From Mouth In Winter In Hindi: सर्दियों का मौसम बड़ा की खुशमिजाज कहा जाता है. इस मौसम को अक्सर हर कोई पसंद करता है. इस खास मौसम में खानपान हर किसी का काफी बढ़ जाता है. इतना ही नहीं सर्दी (Winter) के मौसम में हेल्थ को लेकर भी सजग रहना होता है. अक्सर हम सभी की हेल्थ सर्दियों में सुस्त हो जाती है. इसके साथ ही क्या आपने कभी इस सर्दी के मौसम में एक चीज नोटिस की है कि तापमान में गिरावट होते ही लोगों के मुंह से धुआं (steam from mouth in winter)निकलना शुरू हो जाता है.


जी हां सर्दियों के इस मौसम में हम सभी के मुंह से धुआं निकलना शुरू हो जाता है. बचपन में जब हमारे मुंह से ये भाप निकलती थी तो अक्सर हम सोचते थे कि पेट में भूख से आग लगी है इसी का धुआं है, हालांकि ये बचपन की सोच होती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मुंह से ये भाप सर्दियों में ही क्यों निकलती है और इसका क्या कारण है. इस भाप से कई बार और भी तरह की परेशानियां होती हैं. हालांकि सोचने वाली बात ये भी भी है कि सर्दियों में मुंह से निकलने वाली भाप आखिर गर्मियों के मौसम में कहां चली जाती है.

क्यों निकलती है सर्दियों में मुंह से भाप?
आपको बता दें कि सभी मानव शरीर का औसत तापमान 18.6 डिग्री फेरेनहाइट के करीब होता है. ऐसे में सर्दियों के मौसम में हम अपनी सांस को छोड़ते समय यही गर्मी इसके साथ होकर बाहर निकलती है. जैसे हीसर्दी में ये गर्म हवा शरीर से बाहर निकलकर ठंड के मौसम के परिवेश में पहुंचती है, उसका वाष्पीकरण शुरू हो जाता है. यही कारण है कि जब भी हम सर्दियों में मुंह से अपनी सांस छोड़ते हैं तो उस समय भाप निकलती नजर आती है.

गर्मियों के मौसम में क्यों नहीं निकलती हमारे मुंह से भाप?
दरअसल, गर्मियों के मौसम में बाहर का तापमान शारीरिक तापमान से काफी कम नहीं होता है. ऐसे में जब नमी हमारे शरीर से बाहर होकर निकलती है तो फिर इसके अणुओं की गतिज ऊर्जा कम नहीं होती है और इससे वह दूर दूर ही रहते हैं. इसका सरल भाषा में मतलब है कि नमी गैसीय अवस्था में ही बनी रहती है. जिस कारण से नमी, भाप या पानी की बूंदों में नहीं बदल पाती है.


You may have missed