April 30, 2026

ब्रेकिंग: पटरी से उतरे बीकानेर एक्सप्रेस के 12 डिब्बे, 30 एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना

BIKANER EXPRESS

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी इलाके से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां, मैनगुड़ी में बीकानेर एक्सप्रेस (15633) पटरी से उतर गई. हादसे में कई सवारियों के घायल होने की खबर है. गाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतरे हैं. यह ट्रेन बीकानेर से गुवाहाटी जा रही थी. इसी बीच मैनागुड़ी पार करते समय यह हादसा हुआ. सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस प्रशासन समेत जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य शुरू कर दिया है. हादसे के शिकार लोगों को ट्रेन की बोगियों से निकालने के बाद स्थानीय अस्पताल भेजा जा रहा है.


घटना गुरुवार को शाम करीब 5:15 बजे की है. ट्रेन की 12 बोगियां पटरी से उतर गई हैं और सवारियों से भरे 4 डिब्बे पूरी तरह से पलट गए हैं. इनमें से एक डिब्बा पानी में भी उतर गया है, जिसमें से फंसे यात्रियों को निकाला जा रहा है. वहां और पास के किसी भी स्टेशन पर कोई ठहराव नहीं था और ट्रेन इलाके से गुजर रही थी. एनडीआरएफ समेत स्थानीय बचाव अभियान दल मौके पर है. घायल यात्रियों को इलाज पहुंचाने के लिए 30 एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं और सिलीगुड़ी से रिलीफ ट्रेन भेजी जा रही है.

 


You may have missed