स्वास्थ्य विभाग में 202 पदों पर भर्ती, 8वीं पास भी करें आवेदन
रायपुर: कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए रायपुर जिला स्वास्थ्य विभाग 202 अस्थायी पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए 18 जनवरी से वॉक इन इंटरव्यू शुरू होगा। जिला स्वास्थ्य कार्यक्रम अधिकारी मनीष मैजरवार के मुताबिक जिन पदों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भर्तियां निकाली हैं, उनमें डॉक्टर, मेडिकल ऑफिसर, डेंटिस्ट, हॉस्पिटल मैनेजर, स्टोर इंचार्ज कम फार्मासिस्ट, नर्सिंग स्टॉफ, हाउस कीपिंग, सुपरवाइजर, ऑक्सीजन टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन, टेलीफोन आपरेटर, सिक्यूरिटी गार्ड सहित अन्य पद शामिल हैं।


भर्ती के लिए वॉकर इन इंटरव्यू 18 जनवरी से हर दिन सुबह 11 से 1 बजे की बीच जिला स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय (सीएमएचओ दफ्तर) मोतीबाग रोड में होगा। सभी अस्थायी पदों के लिए महामारी नियंत्रण अधिनियम के तहत 6 माह के लिए भर्ती की जाएगी। स्टाफ की सेवाएं कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में ली जाएंगी। उम्मीदवार को बायोडेटा और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों और उनकी फोटो कॉपी के साथ इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। भर्तियों के बारे में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 87709-43100, 83190-30816 पर संपर्क कर सकते हैं।

