April 22, 2026

पति ने अवैध संबंध के शक में काट दी पत्नी की…

bibi ka avaidh sambandh

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक मामला सामने आया है। जहां पति ने पत्नी के चरित्र पर संदेह होने के चलते उसकी नाक काट दी। घटना शिवपुरी जिले के बैराड़ कस्बे की है। पुलिस में मामले की शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी पति बंटी जाटव के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


यह है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि महिला रेखा जाटव पिछले छह दिनों से घर से बाहर थी। जब वह वापस आई तो गुस्से में लाल पति ने पहले मारपीट की। इसके बाद पति ने उससे पूछा कि वह बिना बताए कहां चली गई थी?, पति के पूछने पर उसने जवाब नहीं दिया तो पति ने उसके चरित्र पर संदेह के चलते बगल में रखी सब्जी काटने बाली छुरी से उसकी नाक काट दी।

पति हुआ गिरफ्तार
नाक काटने के बाद पति ने पत्नी को धमकी दी कि अगर वह इस मामले की शिकायत करने के लिए थाने में गई तो उसे जान से मार देगा। वहीं बैराड़ थाना प्रभारी अरविंद चौहान ने बताया है कि “करीब 6 दिन पहले पति को बिना बताए पत्नी घर से चली गई। वापस लौटने के बाद पति ने गुस्से में चरित्र पर संदेह हुआ तो उसने पत्नी की नाक काट दी।” आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया


You may have missed