रायपुर के इन 33 इलाकों में कल नहीं आएगा पानी, जल्दी पढ़ें बाद में न हो कोई परेशानी
रायपुर: राजधानी रायपुर में 28 जनवरी की शाम को पानी नहीं मिलेगा। जानकारी के मुताबिक फिल्टर प्लांट में 10 घंटे शटडाउन की वजह से वाटर सप्लाई नहीं की जाएगी। जिसमें सभी 33 पानी टंकियों शामिल है। वही नगर निगम द्वारा गर्मी से पहले प्लांट से लेकर टंकियों तक की तैयारी की जा चुकी है। पेयजल सप्लाई की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शटडाउन लिया जा रहा है। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद 29 जनवरी की सुबह से नियमित जलप्रदाय शुरू कर दिया जायेगा।


कल इन इलाकों में नहीं मिलेगा पानी
शहर के डंगनिया, गंज, गुढ़ियारी, राजेंद्रनगर, तेलीबांधा, शंकरनगर, खमतराई, भनपुरी, ईदगाहभाठा पुरानी टंकी, श्यामनगर, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी,देवपुरी ओवरहेड टैंक में 28 जनवरी की सुबह नियमित जलप्रदाय के बाद ही 10 घंटे का शटडाउन लिया जायेगा। इस दौरान ओवरहेड टैंक में जल का भराव नहीं होने से 33 जलागारों से शाम को जलआपूर्ति प्रभावित रहेगी।

