1 फरवरी का राशिफल: मेष, सिंह और धनु राशि वाले सावधान रहें
मेष- आज के दिन अपने नेचर के अनुरूप मिलनसार रहना होगा. स्वभाव में आकर्षण ही आपके अच्छे व्यक्तित्व की निशानी है. नौकरीपेशा लोग कार्य पूर्ण न होने पर किसी पर क्रोध न करें, बल्कि उसका मुख्य कारण पता करें. फूलों से संबंधित व्यापार करने वालों को लाभ होगा. जिससे प्रसन्नता बढ़ेगी।


वृष- आज दिन की शुरुआत किसी जरूरतमंद की मदद से करें. इनके द्वारा मिलने वाला आर्शीवाद आपके आज के सारे कार्यों को सफल करने में मदद करेगा. ऑफिस में बॉस कार्य प्रणाली की विस्तृत समीक्षा करेंगे. जिससे काम को प्लानिंग और तेज गति से करने में मदद मिलेगी.
मिथुन- मिथुन राशि वालों का मन अभी आनंद और प्रेम से भरा हुआ है. जिसके चलते प्रसन्नता भरा दिन बीतने वाला है. ऑफिस के कामों में टीम वर्क का महत्वपूर्ण रोल रहेगा. अतः टीम से सहयोग प्राप्ति के लिए उनसे अच्छे संबंध स्थापित करना चाहिए. शेयर बाजार से जुड़े लोगों को नुकसान होने की आशंका है. अतः आज निवेश करने से बचना चाहिए.
कर्क- कर्क राशि वाले आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे. मन में सकारात्मक विचारों का आगमन भी होगा. ऑफिस में टीम के साथ कनेक्ट रहें, इससे काम में आसानी होगी और टारगेट समय पर पूरे करने में मदद मिलेगी. व्यापार बढ़ाने की ओर सफलता मिलेगी, इससे संबंधित प्लानिंग करने के लिए आज का दिन शुभ है.
सिंह- आज के दिन ज्ञानी और विद्याओं में कुशल व्यक्ति से भेट होगी. इस मौके को बेकार न समझते हुए उनसे पर्याप्त ज्ञान ग्रहण करें. भविष्य में यह आपको अच्छे परिणाम देगा. ऑफिशियल कार्यों में तनाव लेने के बजाय आनंद से रहना होगा अन्यथा काम की क्वालिटी में गिरावट दिखेगी. व्यापारियों को आर्थिक पक्ष को लेकर परेशानी रहेगी.
कन्या- कन्या राशि वालों की कन्वर्सेशन क्वालिटी ही उनकी समस्याओं को निपटाने में मददगार साबित होगी. यदि कहीं वाद-विवाद चल रहा है तो अपनी वाकपटुता से उसे शांत करने में सफलता हासिल कर पाएंगे. कर्मक्षेत्र में गलतियों को नजरअंदाज करने से बचें. आपके अधीन जो लोग काम कर रहे हैं उनको काम करने के तरीके को समझना अति आवश्यक है.
तुला- तुला राशि वालों के मन में आज असुरक्षा की भावना घर कर सकती है. जिसको लेकर अत्यधिक पॉजिटिव रहना चाहिए. ऑफिशियल कार्यो में गलतियों की वजह से बॉस नाराज हो सकते है. अतः पूर्ण ऊर्जा के साथ कामों को करना होगा. व्यापारिक नई-नई योजना बनेंगी, जिनको समय से भुनाने की आवश्यकता है.
वृश्चिक- आज के दिन खुशियां बटोरने के लिए तैयार रहें. हर्ष उत्साहित होते हुए मौज-मस्ती के साथ समय व्यतीत होगा. प्रसन्नतापूर्वक खुशियों का स्वागत करें. ऑफिशियल कार्यों में टेक्नोलॉजी का पूर्ण उपयोग करें. इससे काम को जल्दी और सरलता से कर पाने में सक्षम होंगे.
धनु- धनु राशि वाले सकारात्मक और मीठा बोल प्रयोग करें. मुंह में कटुता और किसी के प्रति बुरी सोच काम में अटकने लाएगी. अपने काम से काम रखें. किसी के भी मामले में टांग न अड़ाएं. दूसरों की बातों का पूरा सुने बिना न काटें क्योंकि हो सकता है उसकी कहीं बातों में फायदा या सीख छिपी हो.
मकर- मकर राशि वालों को नेटवर्क को मजबूत करने पर फोकस करना होगा. सोशल मीडिया पर एक्टिवनेस बनाए रखें और नए लोगों से अच्छे संबंध स्थापित करने का कोई मौका न छोड़ें. ऑफिस में शांति का माहौल बनाए रहें.
कुंभ- कुंभ राशि वालों को सलाह है कि आज वे वाणी पर नियंत्रण रखें, मुंह से कुछ कटु बोलने से पहले एक बार ठीक से सोच-विचार जरूर कर लें. ऑफिस के पेंडिंग कार्यों को पूरा करने पर अधिक फोकस करें. आज काम का वर्कलोड कम रहेगा, लेकिन लापरवाही बिल्कुल भी न करें.
मीन- मीन राशि वालों का मन आज धार्मिक कार्यों की ओर अधिक आकर्षित होगा. पूजा-पाठ में मन लगेगा. गरीबों और जरूरतमंदों को क्षमतानुसार सहयोग देना चाहिए. सॉफ्टवेयर से संबंधित कार्य सजगता के साथ करें. अन्यथा गलतियां होने के चांसेस बढ़ जाएंगे. सहकर्मियों के साथ मिलजुल कर काम करना होगा.

