April 18, 2026

गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने बिजली के खंबे से बांधकर पीटा और फिर…

IMG_20220131_204837

मुजफ्फरपुर: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक को लोगों ने बिजली के खंबे से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की। वहीं इस पुरे वारदात का वीडियो भी अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। घटना मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में बीती रात की है। पुलिस के पास जब यह वीडियो पहुंचा तो उन्होंने इसे लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।


ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर खूब पीटा
पुलिस ने बताया कि यह घटना मनियारी थाना क्षेत्र के मरीचा गांव में घटी है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे गांव के लोगों ने एक युवक को बिजली के पोल से बांध दिया है और उसे लगातार मार रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए वहां आया हुआ था। ग्रामीणों को जैसे ही इस बात का पता चला तो उन्होंने उसे पकड़ लिया और उससे खूब मारपीट की।

दोषियों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई
सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद मनियारी थानेदार ने मामले की पूरी जांच का आदेश दिया है। सब इंस्पेक्टर सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। लेकिन पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करेगी और जो कोई भी इसमें दोषी पाया जाएगा उन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


You may have missed