May 8, 2026

बड़ा ऐलान: 7 मार्च से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र

vidhan

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 7 मार्च से शुरू होगा और 25 मार्च तक चलेगा। इस सत्र में कुल 13 बैठक होंगी।


इस दौरान छत्तीसगढ़ सरकार साल 2022 का बजट सदन में पेश करेगी साथ ही, धान खरीदी समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा भी हो सकती है> सत्र में राज्यपाल का अभिभाषण भी होगा।

अधिसूचना में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ की पंचम विधान सभा का तेरहवां सत्र सोमवार, दिनांक 7 मार्च 2022 से प्रारंभ होकर शुक्रवार दिनांक 25 मार्च 2022 तक रहेगा। इस सत्र में कुल 13 बैठकें होंगी। इस सत्र में माननीय राज्यपाल का अभिभाषण, वित्तीय कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य सम्पादित किए जाएंगे।


You may have missed