छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट: प्रदेश में कम हुए कोरोना के आंकड़ों के साथ संक्रमण दर, देखें जिलेवार आंकड़े
रायपुरः छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण दर में तेजी से गिरावट आ रही है। प्रदेश में आज 2454 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 3836 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 12 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई।


आज 2454 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों प्रदेश में पॉजिटिव दर 5.87 प्रतिशत हो गई है। बता दें कि प्रदेश में 20,081 संक्रमितों का उपचार जारी है।
जिलेवार मरीजों की संख्या
रायपुर- 284, दुर्ग – 286, राजनांदगांव – 192, बालोद – 49, बेमेतरा – 68, कबीरधाम – 92, धमतरी – 88, बलौदाबाजार – 49, महासमुंद – 87, गरियाबंद – 33, बिलासपुर – 156, रायगढ़ – 90, कोरबा – 92, जांजगीर – 54, मुंगेली – 77, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही – 26, सरगुजा – 46, कोरिया – 48, सूरजपुर – 42, बलरामपुर – 104, जशपुर – 18

