May 8, 2026

लता मंगेशकर की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट

IMG_20220205_191538

मुंबई: स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत बेहद गंभीर हो गई है। उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 92 साल की लता ताई तभी से ICU में हैं। अस्पताल के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। लता दीदी की तबीयत का हाल जानने के लिए बहन आशा भोसले भी हॉस्पिटल पहुंची हैं।


सुप्रिया सुले और राज ठाकरे ने ली तबीयत की जानकारी
शरद पवार की बेटी और एनसीपी लीडर सुप्रिया सुले लता जी की तबीयत जानने हॉस्पिटल पहुंची हैं। इससे पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मुखिया राज ठाकरे हॉस्पिटल पहुंचे थे।

अग्रेसिव थैरेपी पर हैं लताजी
लता जी का इलाज कर रहे डॉ प्रतीत समदानी ने शाम 4 बजकर 45 मिनट में दिए अपने बयान में कहा कि लता जी अभी ICU में ही हैं और उन्हें अग्रेसिव थैरेपी दी जा रही है। डॉक्टर्स की एक टीम 24 घंटे उनकी निगरानी कर रही है।


You may have missed