August 19, 2026

मोबाइल चलाने से टोकती थी बुआ, दो भतीजियों ने मिलकर कर दी हत्या

IMG_20220205_114857

रायगढ: मोबाइल चलाने के लिए बुआ का डांटना दो सगी बहनों को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने अपनी ही बुआ की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बहनें पुलिस को भी गुमराह करती रही और अज्ञात आरोपियों का नाम लेती रही। हालांकि डॉग स्क्वाड की मदद से पुलिस ने चंद मिनटों में ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दोनों सगी बहनों ने हत्या करना कबूल किया। पुलिस ने दोनों नाबालिग सगी बहनों को गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह में भेज दिया है।


ऐसे बनाई हत्या की योजना
घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम निरंजनपुर सपनई की है। दरअसल निरंजनपुर सपनई ग्राम में रहने वाली मृतका तुलसी भाठ अविवाहित थी और अपने भाई और उसकी दो बेटियों के साथ रहती थी। दोनों बेटियां अक्सर बुआ के मोबाइल से पढ़ाई करती थी। इस दौरान दोस्तों से बात भी करती थी। मृतक किसी बात को लेकर हमेशा दोनों बेटियों को डांटा करती थी। गुरुवार को छोटी बहन ने बुआ का मोबाइल बिना बताए ले लिया और स्कूल चली गई। शाम जब वह वापस आई तो बुआ ने उसे मोबाइल लेने के लिए खूब डांटा और दो थप्पड़ भी लगाएं। इस बात से नाराज दोनों बहनों ने बुआ की हत्या की प्लानिंग की।

डॉग स्क्वाड की मदद से हाथ लगा सुराग
देर रात जब बुआ तुलसी भाठ नींद में थी तभी दोनों बहनों ने कुल्हाड़ी से उस पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। परिजनों को जब मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में दोनों बहने वारदात देने से इंकार करती रही। लेकिन डॉग स्क्वाड की मदद से पुलिस को सुराग मिला और सख्ती से पूछताछ पर दोनों आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी जब्त किया है। दोनों नाबालिग बहनों को गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह दाखिल किया गया है।


You may have missed