August 19, 2026

BREAKING: लता मंगेशकर के बाद अब टीम इंडिया के इस क्रिकेटर के पिता का निधन

nidhan

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के पिता त्रिलोकचंद रैना का रविवार को निधन हो गया. त्रिलोकचंद लंबे समय से कैंसर बीमारी से जूझ रहे थे. उन्होंने गाजियाबाद स्थित आवास पर अपनी अंतिम सांस ली.


त्रिलोक चंद रैना भारतीय सेना का हिस्सा रहे थे और उन्हें बम बनाने में महारत हासिल थी. वैसे रैना के पिता का पैतृक गाँव ‘रैनवारी’ केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में स्थित है. 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों की हत्या के बाद उनके पिता ने गांव छोड़ दिया था. इसके बाद परिवार मुरादनगर कस्बे में बस गया.

सुरेश रैना के पिता की मासिक आय 10,000 रुपए की थी, ऐसे में वह अपने बेटे को उच्च क्रिकेट कोचिंग की फीस देने में असर्थ थे. जल्द ही त्रिलोकचंद की परेशानी दूर हो गई, जब साल 1998 में रैना को 1998 में लखनऊ के गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिला हुआ.

सुरेश रैना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता उन सैनिकों के परिवारों की देखभाल करते थे, जिनका निधन हो गया था. वो इन परिवारों की आर्थिक रूप से मदद करते थे. साथ ही, इस बात का ध्यान रखते थे कि उन्हें वे सुविधाएं मिले, जिसके वो हकदार हैं.


You may have missed